खेल की खबरें | रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल : मप्र के गेंदबाजों ने पंजाब को 219 रन पर समेटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाजों अनुभव अग्रवाल और पुनीत दाते ने तीन तीन विकेट लेकर रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन सोमवार को पंजाब को 219 रन पर आउट कर दिया ।
अलूर (कर्नाटक), छह जून मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाजों अनुभव अग्रवाल और पुनीत दाते ने तीन तीन विकेट लेकर रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन सोमवार को पंजाब को 219 रन पर आउट कर दिया ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की शुरूआत ही काफी खराब रही । दाते ने शुभमन गिल (नौ) को सस्ते में आउट कर दिया ।
पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा (47) और अनमोलप्रीत सिंह (47) ने दूसरे विकेट के लिये 81 रन जोड़े । दाते ने 24वें ओवर में शर्मा को आउट करके पंजाब को एक और झटका दिया । दो विकेट पर 98 रन से पंजाब का स्कोर जल्दी ही छह विकेट पर 166 रन हो गया ।
सनवीर सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज अनमोल मल्होत्रा ने क्रमश: 41 और 27 रन बनाकर पंजाब को सस्ते में सिमटने से बचाया ।
अग्रवाल ने मनदीप सिंह और सनवीर को आउट किया । दाते ने 48 रन देकर और अग्रवाल ने 36 रन देकर तीन तीन विकेट लिये । आफ स्पिनर सारांश जैन ने 45 रन देकर दो विकेट चटकाये ।
जवाब में मध्यप्रदेश ने बिना किसी नुकसान के पांच रन बना लिये थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)