देश की खबरें | रनीम के संन्यास से फिर विश्व की शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल हुई जोशना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की स्क्वाश स्टार जोशना चिनप्पा मिस्र की विश्व में नंबर एक रनीम इल वेलिली के अचानक संन्यास लेने से पीएसए विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष दस में शामिल हो गयी हैं।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई भारत की स्क्वाश स्टार जोशना चिनप्पा मिस्र की विश्व में नंबर एक रनीम इल वेलिली के अचानक संन्यास लेने से पीएसए विश्व रैंकिंग में फिर से शीर्ष दस में शामिल हो गयी हैं।

कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से कोई मैच नहीं खेलने वाली जोशना दसवें नंबर पर पहुंच गयी हैं।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,062 नए मामले आए सामने, 12 संक्रमितों की हुई मौत: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह 33 वर्षीय खिलाड़ी इससे पहले 2016 में शीर्ष दस में शामिल हुई थी। दीपिका पल्लिकल अन्य भारतीय महिला खिलाड़ी है जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

रनीम के संन्यास के बाद मिस्र की नोरान गोहर विश्व में नंबर एक महिला स्क्वाश खिलाड़ी बन गयी है।

यह भी पढ़े | JAC 10th Result 2020 Declared: झारखंड बोर्ड मैट्रिक के नतीजे हुए घोषित, ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर चेक करें रिजल्ट.

रनीम 19 महीने तक शीर्ष स्थान पर रही थी। उन्होंने पिछले महीने संन्यास की घोषणा करके सभी को चौंका दिया था।

पुरुष वर्ग में भारत के चोटी के खिलाड़ी सौरव घोषाल ताजा विश्व रैंकिंग में 13वें स्थान पर बने हुए हैं।

कोरोना वायरस के कारण पीएसए टूर को अगस्त के मध्य तक निलंबित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\