देश की खबरें | रामपुर विधानसभा उपचुनाव, सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने दाखिल किया नामांकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार आसिम राजा ने बृहस्पतिवार को पर्चा दाखिल किया । इस दौरान उनके साथ रामपुर के निवर्तमान विधायक आजम खां भी मौजूद थे।

बरेली (उत्तर प्रदेश), 17 नवंबर उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार आसिम राजा ने बृहस्पतिवार को पर्चा दाखिल किया । इस दौरान उनके साथ रामपुर के निवर्तमान विधायक आजम खां भी मौजूद थे।

रामपुर विधानसभा सीट आजम खां को नफरत भरा भाषण देने के मामले में हाल में हुई तीन साल की सजा के चलते उनकी सदस्यता रद्द होने के कारण रिक्त हुई है। इस सीट पर आगामी पांच दिसंबर को मतदान होगा।

उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा, आजम खां तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कचहरी पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खान के करीबी सहयोगी माने जाने वाले राजा ने इसी साल जून में रामपुर लोकसभा उपचुनाव भी सपा के टिकट पर लड़ा था लेकिन उन्हें भाजपा के घनश्याम लोधी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। वह सीट भी आजम खां के रामपुर सीट से विधायक चुने जाने के कारण लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी।

इससे पहले, सपा दफ्तर 'दारुल अवाम' में आजम खां ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा, "हम वह चुनाव हारे लेकिन उसमें हमारी गलती नहीं थी। सवाल यह है कि क्या वह वाकई चुनाव था? अगर इस तरह से चीजें होती हैं तो इसे (चुनाव को) लोकतंत्र का उत्सव कहने की कोई जरूरत नहीं है।"

हालांकि खां ने रामपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि जिस तरह पिछले विधानसभा चुनाव में सपा ने यह सीट जीती थी उसी तरह उपचुनाव में भी यह उसी की झोली में जाएगी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि वह पिछले करीब 45 साल से रामपुर की जनता के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा "एक ऐसा शख्स जिसने 45 साल तक आप की अगुवाई की, आपके साथ खड़ा रहा, आपकी तकलीफों को साझा किया, आज देखिए... उसका नाम किस तरह से लिया जा रहा है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\