विदेश की खबरें | रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिरिल रामफोसा ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जोहानिसबर्ग, 19 जून सिरिल रामफोसा ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। वह गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे।

उनकी पार्टी अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस (एएनसी) पिछले महीने हुए चुनाव में बहुमत हासिल नहीं कर पायी थी।

पिछले महीने हुए चुनावों में रामफोसा की एएनसी ने 30 साल में पहली बार अपना संसदीय बहुमत खो दिया। हालांकि, एएनसी और डेमोक्रेटिक अलायंस ने अपनी प्रतिद्वंद्विता को दरकिनार करके गठबंधन सरकार बनाने के लिए ऐतिहासिक समझौता किया।

चुनाव में एएनसी को 40 प्रतिशत वोट मिले, जबकि डेमोक्रेटिक अलायंस (डीए) 22 प्रतिशत वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

प्रीटोरिया की यूनियन बिल्डिंग में प्रधान न्यायाधीश रेमंड जोंडो ने रामफोसा (71) को शपथ दिलाई। रामफोसा ने कहा, “मैं शपथ लेता हूं कि मैं दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के प्रति वफादार रहूंगा... मैं गणराज्य के संविधान और अन्य सभी कानूनों का पालन, अनुपालन और समर्थन करूंगा।”

रामफोसा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के नागरिकों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काने के प्रयासों से विचलित नहीं होना चाहिए, क्योंकि देश राष्ट्रीय एकता की सरकार के दौर में प्रवेश कर रहा है।

कई देशों को राष्ट्र प्रमुखों और प्रतिनिधियों के साथ हजारों मेहमानों की मौजूदगी में रामफोसा ने कहा, “हमें विभाजित करने या विचलित करने, संदेह या निराशा फैलाने या एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने के हर प्रयास को अस्वीकार करना चाहिए। जो लोग हमारे रास्ते में खड़े होना चाहते हैं, जो तनाव को भड़काना चाहते हैं, वे सफल नहीं होंगे, क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी दृढ़ निश्चयी हैं।”

राष्ट्रीय एकता की नयी सरकार में रामफोसा एएनसी, मध्य-दक्षिणपंथी डीए और छोटी पार्टियां शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू