देश की खबरें | रमानी ने मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करने के लिए यह ‘आग लगाई’ : अकबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा ठेस पहुंचाई गई क्योंकि उन्होंने ही दशकों पूर्व हुए कथित यौन दुर्व्यवहार को लेकर सबसे पहले उन पर आरोप लगाकर “आग लगाई” और दूसरों को उकसाया।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा ठेस पहुंचाई गई क्योंकि उन्होंने ही दशकों पूर्व हुए कथित यौन दुर्व्यवहार को लेकर सबसे पहले उन पर आरोप लगाकर “आग लगाई” और दूसरों को उकसाया।

अकबर, रमानी की उस दलील का जवाब दे रहे थे कि वह अकेली नहीं हैं बल्कि कई महिला पत्रकारों ने उन पर यौन दुराचार का आरोप लगाया लेकिन उन्होंने सिर्फ उनके विरूद्ध ही मानहानि की शिकायत दर्ज करायी।

अकबर ने वरिष्ठ वकील गीता लूथरा के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार के सामने अपनी बात रखीं। अदालत में पूर्व मंत्री द्वारा रमानी के विरूद्ध दर्ज करायी गयी आपराधिक शिकायत पर अंतिम सुनवाई चल रही है। अकबर के अनुसार रमानी ने उन पर यौन दुराचार का आरोप लगाकर कथित रूप से उनकी मानहानि की है। यौन दुराचार का यह कथित मामला 20 सालों से भी ज्यादा पुराना है जब अकबर पत्रकार थे।

रमानी ने 2018 में ‘मीटू अभियान’ के दौरान अकबर के विरूद्ध यौन दुराचार का आरोप लगाया था।

लूथरा ने अदालत से कहा, ‘‘ इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि बाद में लोग क्या कहते हैं। उस व्यक्ति द्वारा नुकसान पहुंचा दिया गया जिसने लोगों को उकसाया और यह आग भड़कायी।’’

उन्होंने कहा कि रमानी के आरोपों में कोई जनहित नहीं है।

उन्होंने कहा ‘‘ इसमें कोई जनहित नहीं है। कोई सद्भाव वाली बात नहीं है। इरादा कुछ और ही है। मुझे यह कहने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि यह प्रतिशोधकारी और दुर्भावना से प्रेरित है। तथ्य यह है कि आप किसी व्यक्ति की छवि तार-तार करना चाहते हैं।

मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी।

अकबर ने 15 अक्टूबर, 2018 को रमानी के विरुद्ध मानहानि की शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने 17 अक्टूबर, 2018 को केंद्रीय मंत्रिपद से इस्तीफा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\