देश की खबरें | झारखंड में रैली निकालकर धर्मांतरण करने वाले जनजातियों को एसटी सूची से बाहर करने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनाजाति सुरक्षा मंच (जेएसएम) के बैनर तले जनजाति समुदाय के हजारों लोगों ने रविवार को रांची में रैली निकालकर मांग की कि उन जानजातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची से बाहर किया जाये जिन्होंने धर्मांतरण करके दूसरा धर्म जैसे- ईसाई या इस्लाम, अपना लिया है।

रांची, 27 नवंबर जनाजाति सुरक्षा मंच (जेएसएम) के बैनर तले जनजाति समुदाय के हजारों लोगों ने रविवार को रांची में रैली निकालकर मांग की कि उन जानजातियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची से बाहर किया जाये जिन्होंने धर्मांतरण करके दूसरा धर्म जैसे- ईसाई या इस्लाम, अपना लिया है।

प्रतिभागी रांची कॉलेज मैदान में एकत्र हुए और वहां से रैली निकाली गयी, जो रेडियम मार्ग और कचहरी मार्ग होते हुए विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी तथा राजभवन के पास पहुंचने के बाद प्रस्थान बिंदु की तरफ लौटी। इसके बाद एक सभा का अयोजन किया गया।

रैली में संवाददाताओं से बातचीत में गुमला सीट से पूर्व भाजपा विधायक शिव शंकर उरांव ने कहा कि रैली का मकसद अपनी मांग के प्रति जागरूकता फैलाना था।

उन्होंने मांग की कि धर्मांतरित जनजातियों को आरक्षण के लाभ से वंचित किया जाए, जिसे केवल अनुसूचित जनजातियों को दिया गया है।

रांची कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री करिया मुंडा ने कहा कि दिवंगत पूर्व सांसद कार्तिक उरांव ने इस मुद्दे को संसद में वर्ष 1970 में उठाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\