देश की खबरें | सिख व्यक्ति पर पुलिस के हमले के खिलाफ रैलियां निकाली गयीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दो दिन पहले राज्य सचिवालय तक भाजपा के मार्च के दौरान सिख व्यक्ति की पुलिस द्वारा कथित तौर पर पिटाई किये जाने और उसकी पगड़ी खींचे जाने के खिलाफ सिख समुदाय के सदस्यों ने रैलियां निकालीं। वहीं विपक्षी भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 10 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के हावड़ा में दो दिन पहले राज्य सचिवालय तक भाजपा के मार्च के दौरान सिख व्यक्ति की पुलिस द्वारा कथित तौर पर पिटाई किये जाने और उसकी पगड़ी खींचे जाने के खिलाफ सिख समुदाय के सदस्यों ने रैलियां निकालीं। वहीं विपक्षी भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को ‘बेबुनियाद’ बताया और इसे मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कहा।

यह भी पढ़े | Earthquake in Manipur: मणिपुर के तमेंगलोंग में महसूस किये गए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.3 दर्ज.

विपक्षी कांग्रेस ने भी भाजपा पर सिख समुदाय के लिए घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाया।

उसने राज्य पुलिस के प्रदर्शनों से निपटने के तरीके की भी निंदा की।

यह भी पढ़े | Bulandshahr Rape Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नशीली पदार्थ खिलाकर युवती के साथ रेप, फरार आरोपी गिरफ्तार.

प्रदर्शनकारियों ने आठ अक्टूबर को पंजाब के बठिंडा निवासी 43 वर्षीय सिख व्यक्ति बलविंदर सिंह के साथ हुई घटना को लेकर रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार रात बांग्ला में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से स्पष्टीकरण मांगा।

पुलिस ने आठ अक्टूबर को भाजपा के मार्च के दौरान सिंह के पास से गोलियों से भरी हुई पिस्तौल मिलने का दावा किया है।

भाजपा का दावा है कि भारतीय सेना के पूर्व सैनिक सिंह इस समय भाजपा के एक नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने एस्प्लेनेड क्रासिंग के निकट सेंट्रल एवेन्यू में नारेबाजी करते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बताएं कि आपकी पुलिस ने सिख व्यक्ति की पगड़ी क्यों खींची? आप वजह बताएं या फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दें।''

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘‘बलविंदर सिंह जी की पगड़ी खींचकर बंगाल पुलिस और तृणमूल कांग्रेस ने देश के सभी सिखों का अपमान किया है। बंगाल में एक समुदाय विशेष को छोड़कर क्या बाकी किसी की धार्मिक भावनाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है?’’

वहीं तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा, ‘‘अगर किसी ने गलत किया है तो कानून अपना काम करेगा। इसका धर्म से क्या लेना-देना? भाजपा ध्यान हटाने के लिए इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है।’’

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह मानना मुश्किल है कि पुलिस ने जानबूझकर सिंह का अपमान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमला जानबूझकर नहीं किया गया था। लेकिन उसी वक्त मुझे लगता है कि पश्चिम बंगाल के पुलिसकर्मी इस तरह के प्रदर्शनों से निपटने के लिए उचित तरीके से प्रशिक्षित नहीं हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू