देश की खबरें | कोविड-19 के चलते फीका रहा रक्षाबंधन का त्योहार, राखी विक्रेताओं को लगा झटका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में इस बार राखी का त्योहार थोड़ा फीका रहा क्योंकि भाई-बहन के बीच दूरी थी और उन्होंने एकदूसरे को आनलाइन बधाई दी तथा परिवारों ने कोरोना वायरस महामारी के चलते त्योहार पारंपरिक तरीके से नहीं मनाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल में इस बार राखी का त्योहार थोड़ा फीका रहा क्योंकि भाई-बहन के बीच दूरी थी और उन्होंने एकदूसरे को आनलाइन बधाई दी तथा परिवारों ने कोरोना वायरस महामारी के चलते त्योहार पारंपरिक तरीके से नहीं मनाया।

छोटे व्यापारी और राखी विक्रेता जो इस त्योहार का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते थे, उन्हें इस वर्ष नुकसान उठाना पड़ा है क्योंकि अधिकतर लोगों ने उनकी दुकानों पर लगी रंग बिरंगी रेशमी धागों वाली राखियों पर कोई ध्यान नहीं दिया।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- SP विनय तिवारी को क्वारंटाइन करके क्या संदेश देना चाहती है महाराष्ट्र सरकार?.

श्यामबाजार में पटरी पर दुकान लगाने वारे समीर साहा ने कहा, ‘‘पिछले वर्ष मैंने राखी की बिक्री से पांच हजार रुपये कमाये थे। इस बार मैं केवल एक हजार रुपये की कमा पाया। इस महामारी से हमें बड़ा झटका लगा है।’’

शहर के बाहरी इलाके में स्थित अग्रपाड़ा में स्टेशनरी दुकान चलाने वाले अरू वैद्य ने कहा कि कुछ महिलाएं रविवार शाम में उनकी दुकान पर आयीं थी क्योंकि पुलिस ने उन्हें दोपहर के एक बजे तक के निर्धारित समय से आगे भी दुकान खोलने की इजाजत दी थी।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: CM जयराम ठाकुर के नाम से भेजे जा रहे फर्जी ईमेल, साइबर पुलिस ने किया अलर्ट.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें रविवार को रात आठ बजे तक अपनी दुकानें खोलने की इजाजत दी गई। कुछ नियमित ग्राहक कल शाम में हमारी दुकान पर आये। आज सुबह कोई नहीं आया...मेरे समझ नहीं आ रहा कि बड़ा बाजार से खरीदे गए सामान का क्या करूं।’’

शहर ने सोमवार को मंदिरों के बाहर लंबी कतारें नहीं दिखीं और कुछ ही लोग कालीघाट और दक्षिणेश्वर मंदिरों में पूजा अर्चना करते दिखे।

शहर के जादवपुर क्षेत्र की निवासी सुतनुका बसु ने कहा कि वह और उनके भाई हर साल इस दिन कालीघाट मंदिर जाते थे। 21 वर्षीय कालेज छात्रा ने कहा, ‘‘हालांकि इस वर्ष मेरा भाई दिल्ली में है। मैंनें अकेले मंदिर जाने की योजना बनायी थी लेकिन सुरक्षा चिंताओं के चलते मैं नहीं गई। मैंने अपने भाई को आनलाइन शुभकामनाएं दीं और वादा किया कि जब वह मुझसे मिलेगा तो उसे अच्छा भोजन कराऊंगी।’’

इससे पहले दिन में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\