देश की खबरें | कोविड-19 के मद्देनजर ओडिशा में डिजिटल माध्यम से मनाया गया रक्षा बंधन का त्योहार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर आवश्यक सुरक्षा उपायों के मद्देनजर इस साल रक्षा-बंधन पर ओडिशा में कई भाई-बहनों ने यह त्योहार मनाने के लिए डिजिटल माध्यम का सहारा लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, तीन अगस्त कोविड-19 महामारी से बचाव को लेकर आवश्यक सुरक्षा उपायों के मद्देनजर इस साल रक्षा-बंधन पर ओडिशा में कई भाई-बहनों ने यह त्योहार मनाने के लिए डिजिटल माध्यम का सहारा लिया।

हर साल के विपरीत, इस साल त्योहार का उत्साह फीका रहा। भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह का प्रतीक रक्षा-बंधन का त्योहार इस बार लोगों ने सादगी से मनाया और लोग कोविड-19 महामारी के कारण सामाजिक दूरी के मानदंड का पालन करते हुये घरों में ही रहे।

यह भी पढ़े | मुंबई में 'मिशन बिगन अगेन' के तहत दी गई हैं ढील, 5 अगस्त से खुलेंगी मॉल और मार्केट कॉम्प्लेक्स, पढ़ें पूरी जानकारी.

कई लोगों ने डिजिटल माध्यम से यह त्योहार मनाया और बहनों ने ई-राखी भेजीं।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बीच यह उत्सव मनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म एक प्रमुख माध्यम बनकर उभरा है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल सरकार ने लॉकडाउन की तारीखों में फिर से किया बदलाव : 3 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकतर भाई-बहनों ने राखियां खरीदने के लिए बाजार जाने के बजाय ऑनलाइन ऑर्डर को प्राथमिकता दी। लॉकडाउन के कारण बाजार से रौनक गायब रही।

कई लोगों ने डाक या कूरियर सेवा के माध्यम से राखियां भेजी।

इस बीच, ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा प्रताप सारंगी ने रक्षा बंधन के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने एक संदेश में कहा, इस त्योहार का जो संदेश है, वह सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

पटनायक ने कहा, ‘‘गम्हा या राखी पूर्णिमा के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से शांति और मित्रता के संदेश के साथ यह पवित्र बंधन और अधिक मजबूत हो।’’

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और ओडिशा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

इस त्योहार का ओडिशा में बहुत महत्व है क्योंकि इसे गम्हा पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है जो भगवान बलभद्र का जन्मदिन है।

इस दिन, पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में देवी सुभद्रा अपने दोनों भाइयों- भगवान बलभद्र और भगवान जगन्नाथ को स्नेह का यह अनमोल धागा बांधती हैं।

प्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक ने रक्षा बंधन के अवसर पर कोविड योद्धाओं के सम्मान में पुरी समुद्र तट पर बालू से एक चित्र बनाया। इसमें उन्होंने लिखा कि वे लोगों को बचाने के लिए कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं।

कृष्ण

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\