देश की खबरें | राज्यसभा चुनाव: कुमारस्वामी ने कांग्रेस से जद(एस) उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीट के लिए होने वाले चुनाव से एक दिन पहले जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस से अपील की कि वह ‘‘धर्मनिरपेक्ष ताकतों’’को मजबूत करने के लिए उसके उम्मीदवार का समर्थन करे।

बेंगलुरु, नौ जून कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीट के लिए होने वाले चुनाव से एक दिन पहले जद(एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस से अपील की कि वह ‘‘धर्मनिरपेक्ष ताकतों’’को मजबूत करने के लिए उसके उम्मीदवार का समर्थन करे।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार कई ट्वीट कर कहा कि भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को जनता दल (सेक्युलर) का समर्थन करना चाहिए, जिसके पास उसकी तुलना में अधिक मत हैं।

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘जद(एस) ने कुपेंद्र रेड्डी को राज्यसभा चुनाव में अपने पहले उम्मीदवार के तौर पर उतारा है। वह उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रगतिशील विचारक हैं। वह अनुभवी राज्यसभा सदस्य हैं और सभी दलों को खुले मन से उनका समर्थन करना चाहिए। धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस को कुपेंद्र रेड्डी का पूरी तरह से समर्थन करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस को जद(एस) का समर्थन करना चाहिए, जिसके पास उसके मुकाबले अधिक मत हैं। इसके कोई शक नहीं है कि इतिहास और जनता इस चुनाव के नतीजों के आधार पर भविष्य में फैसला करेगी। मुझे पूरा भरोसा है कि रणदीप सिंह सुरजेवाला (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कर्नाटक प्रभारी महासचिव) इस बात को समझेंगे।’’

गौरतलब है कि राज्यसभा की चौथी सीट के लिये चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस और जद(एस) के बीच किसी तरह का समझौता होने के लिए चल रही वार्ता में लगता है कि गतिरोध पैदा हो गया है।

कुमारस्वामी ने राज्यसभा चुनाव में अपने विधायकों द्वारा दूसरी वरीयता में कांग्रेस प्रत्याशी को मत देने की पेशकश की थी, लेकिन कांग्रेस ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि अब यह समय उसके लिये (जद एस) पूर्व में की गई मदद को लौटाने का है। कांग्रेस का इशारा जून 2020 में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का राज्यसभा के लिये निर्वाचन में उसकी ओर से की गई मदद की ओर था।

कर्नाटक की राज्यसभा की चार सीट के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे चौथी सीट के लिए कड़ा मुकाबला होना तय है।

विधानसभा में चौथी सीट पर जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं होने के बावजूद तीनों दलों भाजपा, कांग्रेस और जद(एस) ने अपने-अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

कर्नाटक की चार राज्यसभा सीट के लिए मैदान में जो उम्मीदवार हैं, उनमें भाजपा की ओर से केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, निवर्तमान विधान पार्षद लहर सिंह सिरोया और अभिनेता जग्गेश शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव मंसूर अली खान को मैदान में उतारा है। जद(एस) की ओर से कुपेंद्र रेड्डी उच्च सदन पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू