देश की खबरें | राजनाथ ने अरुणाचल प्रदेश में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को असम के तिनसुकिया जिले के दिनजान में देश की सबसे पूर्वी सैन्य संरचना का दौरा किया और इसकी परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। यह जानकारी एक रक्षा विज्ञप्ति में दी गई।

ईटानगर, 28 सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को असम के तिनसुकिया जिले के दिनजान में देश की सबसे पूर्वी सैन्य संरचना का दौरा किया और इसकी परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। यह जानकारी एक रक्षा विज्ञप्ति में दी गई।

सिंह अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आर पी कालिता के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।

तीसरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल आर सी तिवारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रक्षा मंत्री को वास्तविक नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, क्षमता विकास और परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

सिंह का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब चीन सीमा पर अपने बुनियादी ढांचे को उन्नत कर रहा है। चीन अरुणाचल प्रदेश में भारत की संप्रभुता को स्वीकार करने से इनकार करता है और इसे दक्षिण तिब्बत कहता है।

इस दौरे के दौरान रक्षा मंत्री सिंह को सीमा पर तैनात सैनिकों की परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों और प्रौद्योगिकी के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि रक्षा मंत्री ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेना के ‘स्पीयर कोर’ के सभी रैंकों द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की।

सिंह बृहस्पतिवार को अग्रिम चौकियों का दौरा करेंगे और परिचालन तैयारियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी लेंगे और वहां के सैनिकों से बातचीत करेंगे। वह अथु पोपू के दूसरे धार्मिक अभियान के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। यह अभियान स्थानीय इडु मिश्मी जनजाति की एक वार्षिक यात्रा है, जिसके लिए सेना 2021 से सुविधा प्रदान कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\