देश की खबरें | राजनाथ 10-11 जुलाई को मलेशिया की यात्रा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रक्षा एवं रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीके तलाशने के लिए सोमवार से मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा करेंगे।

नयी दिल्ली, आठ जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्विपक्षीय रक्षा एवं रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीके तलाशने के लिए सोमवार से मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा करेंगे।

रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि वह अपने मलेशियाई समकक्ष दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ व्यापक बातचीत के अलावा प्रधानमंत्री वाईबी दातो सेरी अनवर बिन इब्राहिम से भी मुलाकात करेंगे।

मलेशिया उन देशों में से एक है, जो भारत के स्वदेशी तौर पर विकसित तेजस विमान को खरीदने में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है।

तेजस एकल इंजन वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जो उच्च खतरे वाले हवाई वातावरण में काम करने में सक्षम है।

मंत्रालय ने कहा कि सिंह 10 और 11 जुलाई को मलेशिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे और उनका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने एवं रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर होगा।

इसने एक बयान में कहा, "रक्षा मंत्री मलेशिया के रक्षा मंत्री दातो सेरी मोहम्मद हसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा करेंगे तथा संबंधों को और मजबूत करने के लिए नयी पहल की संभावना तलाशेंगे।"

मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्ष साझा हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rohit Sharma IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, ‘हिटमैन’ के आकंड़ों पर एक नजर

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू