देश की खबरें | राजनाथ ने फ्रांस की रक्षा मंत्री से की संक्षिप्त बातचीत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 सितंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बृहस्पतिवार को यहां अपनी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली के साथ संक्षिप्त बातचीत की।

पार्ली भारतीय वायु सेना में राफेल विमान की पहली खेप को औपचारिक रूप से शामिल करने के लिए अम्बाला में आयोजित समारोह का हिस्सा बनने के लिए एक दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचीं। इसके कुछ ही देर बाद दोनों नेताओं के बीच पालम स्थित वायु सेना के अड्डे पर बातचीत हुई।

यह भी पढ़े | हरियाणा: रक्षा मंत्रालय के चीफ जनरल बिपिन रावत और एयरफोर्स चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया पहुंचे IAF एयरबेस अंबाला: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

फ्रांसीसी रक्षा मंत्री को हवाईअड्डे पर रस्मी गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

बाद में, दोनों देशों के रक्षा मंत्री अम्बाला के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़े | Jivitputrika Vrat 2020 Wishes & HD Images in Hindi: जितिया व्रत की अपने दोस्तों और प्रियजनों को दें शुभकामनाएं, भेजें ये GIF Greetings, WhatsApp Status, Facebook Greetings, Wallpapers और फोटोज.

राफेल विमान की पहली खेप 29 जुलाई को भारत पहुंची थी। भारत ने 59,000 करोड़ रुपये की लागत पर 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिए करीब चार साल पहले फ्रांस के साथ एक अंतर सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

राफेल को सेवा में शामिल किए जाने के समारोह के बाद सिंह और पार्ली के बीच अम्बाला में विस्तृत वार्ता होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)