देश की खबरें | राजनाथ, द.कोरिया के मंत्री वूक ने भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का किया उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सुह वूक ने दिल्ली छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली, 26 मार्च रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री सुह वूक ने दिल्ली छावनी में भारत-कोरियाई मैत्री पार्क का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

अधिकारियों ने बताया कि पार्क को 1950-53 के कोरियाई युद्ध के दौरान दिए गए भारतीय शांतिरक्षक सेना के योगदान की याद में बनाया गया है।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवने, नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और एयर चीफ मार्शल आरके एस भदौरिया भी इस मौके पर मौजूद थे।

दक्षिण कोरियाई मंत्री द्विपक्षीय रक्षा और सैन्य सहयोग को बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा भारत पहुंचे।

दक्षिण कोरिया भारत को सबसे अधिक हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करता रहा है।

दोनों देशों ने 2019 में, विभिन्न भूमि और नौसेना प्रणालियों के संयुक्त उत्पादन में सहयोग के लिए एक मसौदा तैयार किया था।

वूक ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का भी दौरा किया और भारत के नायकों को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें