देश की खबरें | राजनाथ सिंह ने अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए और वहां पूजा अर्चना की।
श्रीनगर, 18 जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन किए और वहां पूजा अर्चना की।
सिंह के साथ प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे भी थे। सिंह ने मंदिर परिसर में करीब एक घंटा बिताया।
सिंह ने पवित्र गुफा में पूजा करते हुए एक क्लिप के साथ ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर में श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा में पूजा अर्चना करने के बाद बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।’’
अमरनाथ गुफा को हिंदू धर्म के पवित्रतम धर्म स्थलों में से एक माना जाता है और हर साल हजारों श्रद्धालु यहां तीर्थयात्रा पर आते हैं।
यह भी पढ़े | COVID-19 से संक्रमित बच्चों से लेकर बुजुर्गों का सफल उपचार किया गया: CM योगी आदित्यनाथ.
सिंह ने जम्मू कश्मीर के दौरे के दूसरे दिन अमरनाथ गुफा के दर्शन किए।
अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी।
उन्होंने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के किसी भी गलत कृत्य का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कहा।
उच्च स्तरीय बैठक में रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों से पाकिस्तान के साथ लगती नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भी कहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)