देश की खबरें | अरुणाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी विश्वविद्यालय को परामर्श कार्य सौंपा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर विकास वित्त निगम लिमिटेड (एनईडीएफआई) ने राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के वाणिज्य विभाग को अरुणाचल प्रदेश के लिए एक प्रतिष्ठित पर्यटन परामर्श परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी है।

ईटानगर, 29 अप्रैल पूर्वोत्तर विकास वित्त निगम लिमिटेड (एनईडीएफआई) ने राजीव गांधी विश्वविद्यालय (आरजीयू) के वाणिज्य विभाग को अरुणाचल प्रदेश के लिए एक प्रतिष्ठित पर्यटन परामर्श परियोजना की जिम्मेदारी सौंपी है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय आरजीयू ने एक बयान में कहा कि परियोजना को औपचारिक रूप देने वाले समझौते पर सोमवार को गुवाहाटी स्थित एनईडीएफआई परिसर में हस्ताक्षर किए गए।

एनईडीएफआई के महाप्रबंधक ओली बोरा और आरजीयू के वाणिज्य विभाग के प्रमुख प्रोफेसर आरसी परिदा ने इस समझौते पर मुहर लगाई।

बयान में कहा गया है कि परामर्श परियोजना का उद्देश्य अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करना और उसमें निजी निवेश को बढ़ावा देना है।

बयान के मुताबिक, परियोजना के तहत राज्य में निजी निवेशकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान की जाएगी और आतिथ्य, पर्यटन, योजना प्रबंधन, परिवहन सेवा, आवास और रेस्तरां जैसे प्रमुख क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं पर अध्ययन किया जाएगा।

आरजीयू के बयान में कहा गया है कि इस अध्ययन में पर्यटन से जुड़े वर्तमान कानूनी ढांचे और नीति-निर्देशों की समीक्षा भी की जाएगी, साथ ही यह भी देखा जाएगा कि सरकारी और निजी क्षेत्रों की भागीदारी कैसे बढ़ाई जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू