खेल की खबरें | रजनीकांत का मुरीद है क्रिकेट का शाहरूख , आईपीएल नीलामी के समय था नर्वस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सिनेमा के ‘किंग खान’ की तरह उनके हमनाम क्रिकेटर शाहरूख खान को भी कामयाबी रातोंरात नहीं मिली बल्कि चेन्नई के वेलाचेरी इलाके में रहने वाले रजनीकांत के इस प्रशंसक ने इसके लिये काफी मेहनत की है और इसका फल उन्हें आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ 5 . 25 करोड़ रूपये के करार के रूप में मिला ।

चेन्नई, 19 फरवरी सिनेमा के ‘किंग खान’ की तरह उनके हमनाम क्रिकेटर शाहरूख खान को भी कामयाबी रातोंरात नहीं मिली बल्कि चेन्नई के वेलाचेरी इलाके में रहने वाले रजनीकांत के इस प्रशंसक ने इसके लिये काफी मेहनत की है और इसका फल उन्हें आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ 5 . 25 करोड़ रूपये के करार के रूप में मिला ।

एम शाहरूख खान बचपन से ही क्रिकेट और सिनेमा के दीवाने हैं । चमड़े के व्यापारी उनके पिता मसूद और उनकी मां लुबना ने उनके सपने पूरे करने में काफी मदद की ।

शाहरूख ने पीटीआई से कहा ,‘‘ जब नीलामी में मेरा नाम आया तो मैं काफी नर्वस था । मैं खुशी से फूला नहीं समा रहा था । बस में मेरे साथी, खासकर कप्तान दिनेश कार्तिक बहुत खुश थे ।’’

तमिलनाडु टीम के साथ विजय हजारे ट्रॉफी के लिये इन दिनों इंदौर में मौजूद 25 वर्ष के शाहरूख ने कहा ,‘‘ मैं टेनिस गेंद से स्कूल में क्रिकेट खेलता था । मैने डॉन बॉस्को और सेंट बेडे से स्कूल की पढाई की । ’’

इन्हीं स्कूलों से आर अश्विन, दिनेश कार्तिक और के श्रीकांत जैसे क्रिकेटर भी निकले हैं । शाहरूख ने कहा कि आईपीएल करार की चकाचौंध में उनका फोकस नहीं हटा है और उनकी नजरें शनिवार से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी पर है ।

उन्होंने कहा ,‘‘मैं आईपीएल के बारे में अभी नहीं सोचना चाहता क्योंकि उसमें दो महीने का समय है ।मेरा फोकस विजय हजारे ट्रॉफी पर है ।’’

तमिलनाडु के ही सी हरि निशांत को 20 लाख रूपये की बेसप्राइज पर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पहले दौर में नहीं बिकने के बाद मैं निराश था । इसके बाद मैं डिनर करने चला गया जब मेरे पिता ने बताया कि मेरा नाम फिर आया है । इसके बाद मेरे साथियों ने बताया कि सीएसके ने मुझे खरीदा है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उस टीम में होना जिसमें ‘थाला’ एम एस धोनी है, यह सपना ही हो सकता है । मुझे इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी