देश की खबरें | रजनीकांत की आध्यात्मिक राजनीति किसी धर्म के खिलाफ नहीं: मनियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुपरस्टार रजनीकांत के नजदीकी सहयोगी टी. मनियन ने शनिवार को कहा कि रजनीकांत की राजनीति का किसी धर्म विशेष से लेना देना नहीं होगा और वह बिना किसी भेदभाव के, समावेश की राजनीति करेंगे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, पांच दिसंबर सुपरस्टार रजनीकांत के नजदीकी सहयोगी टी. मनियन ने शनिवार को कहा कि रजनीकांत की राजनीति का किसी धर्म विशेष से लेना देना नहीं होगा और वह बिना किसी भेदभाव के, समावेश की राजनीति करेंगे।

मनियन ने कहा कि आध्यात्मिक राजनीति की शुरुआत महात्मा गांधी ने की थी।

यह भी पढ़े | Jammu-Kashmir: बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर में वंशवादी शासन बचाने के लिए मिलाया हाथ.

रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी की शुरुआत करेंगे और आध्यात्मिक राजनीति को आगे बढ़ाएंगे।

पूर्व कांग्रेस नेता मनियन को रजनीकांत ने अपनी प्रस्तावित पार्टी में प्रभारी की भूमिका दी है।

यह भी पढ़े | GHMC Election Results 2020: हैदराबाद चुनाव में BJP को मिली जीत से पार्टी नेता उत्साहित, केंद्रीय गृह राज्‍यमंत्री जी. किशन रेड्डी बोले- 2023 में सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता.

मनियन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आध्यात्मिक राजनीति और धार्मिक राजनीति के बीच कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा, “आध्यात्मिकता का कोई धर्म नहीं होता। एक आध्यात्मिक व्यक्ति वह है जो प्रत्येक प्राणी में स्वयं को और सबको स्वयं में देखता है। उसकी कोई जाति, धर्म या भेद नहीं होता। आध्यात्मिकता सबसे प्रेम करने का माध्यम है। रजनी वही करने जा रहे हैं।”

मनियन ने कहा कि रजनीकांत की राजनीति को किसी विशेष धर्म के खिलाफ या पक्ष में नहीं देखना चाहिए क्योंकि वह उन सभी तमिल लोगों के ऋणी हैं जिन्होंने उन्हें ऊंचाई पर पहुंचाया है।

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि वह किसी विशेष धर्म या जाति के लिए काम करेंगे। जाति और धर्म से ऊपर उठकर पूरे तमिलनाडु ने उन्हें इस ऊंचाई पर पहुंचाया है और इसलिए उन्होंने सभी को साथ लेकर आध्यात्मिक राजनीति करने का फैसला लिया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\