देश की खबरें | रजनीकांत ने कोरोना वायरस से संक्रमित प्रशंसक को ऑडियो संदेश भेजकर उसके स्वस्थ होने की कामना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाने माने अभिनेता रजनीकांत ने कोविड-19 और किडनी संबंधी एक अन्य बीमारी से संक्रमित अपने एक प्रशंसक को बृहस्पतिवार को ऑडियो संदेश भेजकर उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 17 सितंबर जाने माने अभिनेता रजनीकांत ने कोविड-19 और किडनी संबंधी एक अन्य बीमारी से संक्रमित अपने एक प्रशंसक को बृहस्पतिवार को ऑडियो संदेश भेजकर उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

रजनीकांत ने संदेश में कहा, ‘‘मुरली। मैं रजनीकांत बोल रहा हूं। आपको कुछ नहीं होगा। बहादुर बनिए। मैं ईश्वर से प्रार्थना कर रहा हूं।’’

यह भी पढ़े | Section 144 To Be Imposed In Mumbai City: मुंबई में COVID-19 के तेजी से बढ़ते मामलों पर सख्त हुई पुलिस, शहर में धारा 144 लागू.

उन्होंने कहा, ‘‘आप जल्द स्वस्थ होंगे और घर लौटेंगे। आप स्वस्थ होने के बाद अपने परिवार के साथ मुझसे मिलने आइए। हौसला रखिए। मैं आपके लिए प्रार्थना करूंगा। ईश्वर आपको लंबी आयु दे।’’

दरअसल, रजनीकांत के इस प्रशंसक ने एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संदेश पोस्ट किया था, जिसमें उसने अपने स्वस्थ होने को लेकर संदेह जताया था और आशंका जताई थी कि वह एक राजनीतिक दल की शुरुआत करने के लिए आयोजित समारोह में अभिनेता के लिए काम नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़े | कश्मीरी पंडितों ने सरकार से 10 जिलों के बजाय एक ही जगह पर विस्थापित करने का आग्रह किया.

उसने रजनीतकांत से 2021 विधानसभा चुनाव जीतकर तमिलनाडु का नेतृत्व करने की अपील की थी।

अभिनेता का संदेश सुनने के बाद मुरली ने रजनीकांत को धन्यवाद दिया।

उसने ट्वीट करने दावा किया कि हालिया जांच रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।

प्रशंसक ने भरोसा जताया कि वह किडनी संबंधी बीमारी से भी उबरने के बाद स्वस्थ हो जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट