देश की खबरें | रजनीकांत अगले वर्ष जनवरी में करेंगे अपनी पार्टी की शुरुआत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई,तीन दिसंबर जाने माने अभिजनेता रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह जनवरी 2021 में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। पार्टी बनाने की घोषणा करके रजनीकांत ने इस संबंध में वर्षों से लगाए जा रहे कयासों पर विराम लगा दिया है।

रजनीकांत ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी 2021 विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।

यह भी पढ़े | SBI Yono App Down: एसबीआई के ऑनलाइन ऐप योनो में ट्रान्सजैक्शन फेल होने के बाद कस्टमर्स ट्विटर पर लगातार कर रहे हैं कंप्लेंट.

तमिलनाडु में अगले वर्ष अप्रैल-मई के बीच विधानस चुनाव होने हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनका दल ‘‘जनता के भारी सहयोग से चुनाव जीतेगा।’’

यह भी पढ़े | Statue of Unity Ticket Ghotala: स्टैचू ऑफ यूनिटी के टिकट से मिले 5 करोड़ रुपये हुए गायब, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर.

रजनीकांत में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,‘‘ आने वाले विधानसभा चुनाव में ,यकीनन आध्यात्मिक राजनीति का उद्भव होगा। एक चमत्कार होगा।’’

उन्होंने कहा कि इस संबंध में घोषणा 31दिसंबर को की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)