देश की खबरें | राजस्थान में रीट परीक्षा के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. परीक्षा के दौरान यातायात के सुगम संचालन एवं परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है । इस परीक्षा के लिए जिलों में उपलब्ध पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है।
परीक्षा के दौरान यातायात के सुगम संचालन एवं परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है । इस परीक्षा के लिए जिलों में उपलब्ध पुलिस बल के अलावा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क़ानून एवं व्यवस्था) हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि 23 और 24 जुलाई को संपूर्ण राजस्थान में आयोजित रीट परीक्षा में परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में द्विस्तरीय पुलिस व्यवस्था की गई है:पहला, यातायात के सुगम संचालन के लिए और दूसरा, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए।
घुमरिया ने बताया कि यातायात की सुगमता के लिये बनाई गई व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि सभी जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है। उनके मुताबिक परीक्षा केंद्र की भी सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है। जिलों में उपलब्ध पुलिस बल के अलावा रिजर्व में उपलब्ध पुलिस बल को काफी तादाद में तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से पूर्व सभी जिला पुलिस अधीक्षकों और जिलाधिकारियों ने बैठक कर परीक्षा के सफल आयोजन की योजना उसी तरीके से बनायी है, जैसे चुनाव की योजना बनायी जाती है। मोबाइल पार्टियों का गठन और परीक्षा केंद्रों के ऊपर 2 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था के काफी अच्छे इंतजाम किए गए हैं।
घुमरिया ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें, पूरी सरकारी मशीनरी इस परीक्षा के सफल आयोजन के प्रति कटिबद्ध है, ऐसे में कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई आशंका अभी तक नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की कोई सूचना किसी आमजन को मिलती है तो उसकी जानकारी तुरंत प्रशासन और पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास न करें, न ही कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास करें, ऐसा किया तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)