Rajasthan: चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन फटने से युवक की मौत

राजस्थान के जयपुर जिले में चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन में धमाका होने के कारण एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे का शिकार 28 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. यह हादसा चौमूं कस्बे के उदयपुरिया गांव में हुआ.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

जयपुर, 7 अगस्त : राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर जिले में चार्ज करने के दौरान ब्लूटूथ हेडफोन में धमाका होने के कारण एक युवक की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे का शिकार 28 साल का युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था. यह हादसा चौमूं कस्बे के उदयपुरिया गांव में हुआ.

राकेश कुमार नागर घर में ब्लूटूथ हेडफोन लगाकर बैठा था और उसे चार्ज करने वाले प्लग से जोड़ रखा था. गोविंदगढ़ पुलिस के अनुसार अचानक हेडफोन में धमाका हुआ और युवक अचेत हो गया. उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. यह भी पढ़ें : कांग्रेस नेता चिदंबरम ने उच्च न्यायालयों में रिक्तियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा

सिद्धिविनायक अस्पताल के डॉ. एलएन रूंडला ने कहा कि युवक को अचेत अवस्था में लाया गया था. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टर के अनुसार युवक की मौत संभवत: ह्रदय गति रुकने से हुई. पुलिस के अनुसार राकेश की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Streaming: गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Kota: महिला प्रोफेसर ने पूर्व पार्षद पर लगाया प्रताड़ना का आरोप; घर में घुसने की कोशिश और जान से मारने की धमकी के बाद FIR दर्ज