Rajasthan Shocker: राजस्थान के झुंझुनू जिले में युवक पर तलवार से हमला, गोली मारकर हत्या

राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक युवक पर तलवार से हमला किया गया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात सूरजगढ़ इलाके में हुई.

Representational Image | Pixabay

जयपुर, 7 अगस्त : राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक युवक पर तलवार से हमला किया गया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात सूरजगढ़ इलाके में हुई. उसने बताया कि मृतक की पत्नी के भाई पर अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है. बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी बहन के परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने से नाखुश था.

पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान मृतक की पत्नी किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रही. उसने बताया कि करीब आधा दर्जन आरोपियों ने मंगलवार रात युवक अंकित के घर में घुसकर उस पर तलवार से हमला किया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि अंकित का मोनिका से प्रेम संबंध था और करीब सात महीने पहले दोनों ने मोनिका के परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी कर ली थी. यह भी पढ़ें : कोच्चि हवाई अड्डे पर बम की झूठी अफवाह, थाईलैंड जाने वाली उड़ान में हुआ दो घंटे का विलंब

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात मोनिका के भाई रिंकू और अन्य लोगों ने अंकित के घर जाकर उस पर तलवार से हमला कर दिया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान मोनिका ने खेत की तरफ भागकर अपनी जान बचाई. उसने पुलिस को बताया कि उसका परिवार इस शादी से खुश नहीं था. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Preview: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Guwahati Weather Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर