Rajasthan Shocker: बाड़मेर में महिला ने चार बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी

राजस्थान के बाड़मेर जिले के मंडली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Suicide Death (Photo Credit: IANS)

जयपुर, चार जून राजस्थान के बाड़मेर जिले के मंडली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि महिला ने पहले अपने चारों बच्चों को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दिया और फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़ें: बोरवेल में गिरी दो साल की बच्ची की मौत, शव बरामद

उन्होंने कहा कि पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है.

मंडली थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर बाहर से ढक्कन बंद कर दिया और फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

थानाधिकारी के मुताबिक, घटना के समय महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था.

उन्होंने बताया कि जब शाम के समय में उर्मिला और उसके बच्चे नहीं दिखे, तो पास में रह रहे जेठाराम के रिश्तेदार उसके घर पहुंचे.

थानाधिकारी के अनुसार, रिश्तेदारों ने उर्मिला को फांसी के फंदे से झूलता देखा और उन्होंने जब बच्चों की तलाश की, तो वे ड्रम के अंदर मिले. इसके बाद, रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की सूचना दी.

थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते महिला द्वारा अपने बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है.

उन्होंने कहा कि महिला के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड