Rajasthan: सेल्फी लेने के चक्कर में दो युवकों की पानी में डूबने से मौत

जयपुर के सेज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम नेवटा बांध में नाव पलटने से पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर, 4 सितंबर : जयपुर के सेज थाना क्षेत्र में शनिवार शाम नेवटा बांध में नाव पलटने से पानी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम नेवटा बांध में नाव के पलटने से नाव चालक और सुरेश गुर्जर, सक्षम तांबी, गौरव सहित चार लोग पानी में डूब गये.

नाव चालक और गौरव तैर कर बाहर आ गये जबकि सुरेश गुर्जर और सक्षम तांबी की पानी में डूबने से मौत हो गईं. उन्होंने बताया कि पानी के बीच में सेल्फी लेने के चक्कर में नाव पलट गई, जिससे यह हादसा हुआ. यह भी पढ़ें : Uncle Stops Express Train With Hand: अंकल ने ऑटो की तरह हाथ दिखाकर रोकी एक्सप्रेस ट्रेन, नेटिज़न्स ने कहा जादू, देखें वीडियो

उन्होंने बताया कि सुरेश गुर्जर (25) का शव रविवार को बांध से निकाल लिया गया, जबकि सक्षम तांबी के शव की तलाश रविवार को भी जारी है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश