देश की खबरें | राजस्थान : बीकानेर में दो सैनिकों ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बीकानेर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सेना के जवान ने फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, पांच दिसंबर राजस्थान के बीकानेर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सेना के जवान ने फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तैनात सेना के जवान संतोष पवार (30) ने बुधवार शाम को अपने कमरे में फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतक जवान महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला था।

अधिकारी ने बताया कि परिजनों के बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं जिले के जयनारायण व्यास थाना के उपनिरीक्षक नरेन्द्र ने बताया कि बीएसएफ में तैनात हेड कांस्टेबल बंशीलाल (44) ने बृहस्पतिवार को घर के बेसमेंट में रस्सी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस के अनुसार दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी