देश की खबरें | राजस्थान: कार के खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटा में रविवार को एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), एक जनवरी कोटा में रविवार को एक कार के सड़क किनारे पेड़ से टकराकर खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले रामचरणन मीणा (49) और उनकी पत्नी सिया मीणा (48) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि दुर्घटना खतौली थाना क्षेत्र के सहनाली गांव के पास दोपहर करीब दो बजे हुई, जब कार मध्य प्रदेश की ओर जा रही थी।

बताया जाता है कि कार तेज गति से चल रही थी और रास्ते में आवारा मवेशी आ गए। खतौली के थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि मवेशियों को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर गहरी खाई में गिर गया।

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इटावा के एक अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने दंपति को मृत घोषित कर दिया।

तीन घायलों को इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया। एसएचओ ने कहा, उनकी हालत ‘‘गंभीर’’ है।

उन्होंने कहा कि घायलों की पहचान हरि सिंह मीणा (38), उनकी पत्नी राममूर्ति (35) और मंजू जाट (40) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट