देश की खबरें | राजस्थान : दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता जारी, तापमान में गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और ज्यादातर इलाकों में बारिश का दौर जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जयपुर, आठ जुलाई राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और ज्यादातर इलाकों में बारिश का दौर जारी है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे में राज्य के पूर्वी हिस्से के दौसा के बांदीकुई में सबसे अधिक 91 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान भरतपुर के भुसावर 91 मिमी, जयपुर में 23.6 मिमी, पिलानी में 12.2 मिमी, वनस्थली में 12.1 मिमी, चूरू में 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

केन्द्र के अनुसार, सोमवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक जयपुर में 16.8 मिमी, सीकर में 8 मिमी, फलोदी में 10.8 मिमी, बारिश दर्ज की गई।

केन्द्र के प्रभारी ने बताया कि मानसून की सक्रियता के कारण सोमवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बीकानेर सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं जैसलमेर-जोधपुर जालौर में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 37.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि बीती रात राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। फलोदी में बीती रात तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस अधिक 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सोमवार को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और ‘मानसून ट्रफ लाइन’ जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ से होकर गुजर रही है।

उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से आने वाले दो-तीन दिन जोधपुर उदयपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां होने की प्रबल संभावना है।

शर्मा ने बताया कि नौ से 10 जुलाई को भी दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ छींटे पड़ने के अलावा मध्यम से तेज बारिश जारी रहने की संभावना है।

इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान