देश की खबरें | राजस्थान: स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक के विरोध में निजी अस्पतालों में सेवाएं ठप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के निजी अस्पताल और नर्सिंग होम राज्य सरकार के प्रस्तावित स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं और शनिवार को आपातकालीन सहित अन्य सामान्य सेवाएं ठप रखीं। इनकी ओर से राजधानी जयपुर सहित अन्य शहरों में प्रदर्शन किया गया।

जयपुर, 11 फरवरी राजस्थान के निजी अस्पताल और नर्सिंग होम राज्य सरकार के प्रस्तावित स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक के विरोध में खुलकर सामने आ गए हैं और शनिवार को आपातकालीन सहित अन्य सामान्य सेवाएं ठप रखीं। इनकी ओर से राजधानी जयपुर सहित अन्य शहरों में प्रदर्शन किया गया।

अस्पताल संचालक इस विधेयक को पूरी तरह वापस लेने की मांग कर रहे हैं और उन्होंने अब सरकार की चिरंजीवी सहित सभी योजनाओं का बहिष्कार करने की घोषणा की है।

प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी के सचिव डॉ. विजय कपूर ने बताया कि संयुक्त कार्य समिति (जेएसी) के आह्वान पर शनिवार को पूरे राजस्थान में निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में कामकाज ठप रहा और इस दौरान आपातकालीन सहित सभी सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं।

उन्होंने कहा कि समिति के प्रतिनिधि विधानसभा की प्रवर समिति से चर्चा करने गए थे। इस दौरान यह स्पष्ट हो गया कि सरकार की मंशा इस विधेयक को हर सूरत में लाने की है।

कपूर ने कहा कि जेएसी को ये विधेयक मंजूर नहीं है। कपूर के अनुसार आंदोलन की अगुवाई कर रही जेएसी ने फैसला किया है कि अगर सरकार इस विधेयक को पूरी तरह वापस नहीं लेती है तो आंदोलन को और मजबूत किया जाएगा।

इसके साथ ही आंदोलन के तहत निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम ने सरकार की आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) और चिरंजीवी योजना का शनिवार से बहिष्कार करने का फैसला किया है। अस्पताल अब इन योजनाओं के तहत इलाज नहीं करेंगे।

निजी अस्पतालों के संचालकों की ओर से राजधानी जयपुर सहित कई शहरों में प्रदर्शन किया गया।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने राज्य विधानसभा में गत सितंबर माह में नागरिकों को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान करने संबंधी महत्वपूर्ण विधेयक 'राजस्थान स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक' पेश किया था। हालांकि, बाद में इसे प्रवर समिति के पास भेज दिया।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज