Rajasthan: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ ‘सर्व हिंदू समाज’ ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बुधवार को राजस्थान के विभिन्न शहरों में ‘सर्व हिंदू समाज’ ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. सर्व हिंदू समाज ने बाजार बंद रखने का आह्वान किया था, जिसका मिलाजुला असर देखने को मिला. कुछ इलाकों में दोपहर तक बाजार बंद रहे.

Bangladesh Violence (Photo: NDTV)

जयपुर, 14 अगस्त : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ बुधवार को राजस्थान के विभिन्न शहरों में ‘सर्व हिंदू समाज’ ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. सर्व हिंदू समाज ने बाजार बंद रखने का आह्वान किया था, जिसका मिलाजुला असर देखने को मिला. कुछ इलाकों में दोपहर तक बाजार बंद रहे.

सांगानेर स्टेडियम में हिंदू व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, उद्योगपति एकत्र हुए और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन के बाद एक विशाल रैली निकाली गई. समाज के लोग हाथ में तख्तियां लिए नारे लगाते हुए आगे बढ़े. तख्तियों पर ‘हिंदू एकता जिंदाबाद’, ‘बांग्लादेशियों हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो’, ‘रोहिंग्या भारत छोड़ो’ जैसे नारे लिख थे. समाज द्वारा निकाली गयी रैली सांगानेर बस स्टैंड, मालपुरा गेट, मुख्य बाजार समेत विभिन्न स्थानों से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय (एसडीएम कार्यालय) पहुंची. यह भी पढ़ें : Kolkata Rape and Murder Case: कोलकाता रेप और मर्डर केस में राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, उन्नाव, हाथरस और कठुआ की घटना का किया जिक्र

कार्यालय में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. बांग्लादेश में हिंदुओं के समर्थन में सांगानेर समेत कुछ बाजार दोपहर तक बंद रहे. प्रदर्शनकारी समूह के प्रतिनिधि गजानंद शर्मा ने बताया कि स्थानीय व्यापार संघ ने न केवल सभी व्यापारियों से विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है, बल्कि स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखने को कहा है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बांग्लादेश मुद्दे पर नागौर में शनिश्वर मंदिर से जिलाधिकारी कार्यालय तक तिरंगा रैली निकाली.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Ekana Cricket Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज स्पिनर्स का दिखेगा जलवा या बल्लेबाजों की चलेगी तूफानी पारी, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट