देश की खबरें | राजस्थान: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कई जगह विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ शुक्रवार को राजस्थान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। हिंदू संगठनों और ‘सर्व हिंदू समाज’ के आह्वान पर कोटा, सीकर, झुंझुनू में बाजार आंशिक रूप से बंद रहे।

जयपुर, 25 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ शुक्रवार को राजस्थान के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। हिंदू संगठनों और ‘सर्व हिंदू समाज’ के आह्वान पर कोटा, सीकर, झुंझुनू में बाजार आंशिक रूप से बंद रहे।

बंद के आह्वान पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।

सीकर में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर रोड पर फलों व सब्जियों के ठेलों को जबरन हटाने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस के हस्तक्षेप करने पर कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ कहासुनी भी हुई।

वहीं उदयपुर के झाड़ोल में बाजार बंद रहे और स्थानीय लोगों ने हमले के विरोध में रैली निकाली।

प्रदर्शनकारियों ने ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

जैसलमेर के हनुमान चौक पर विरोध प्रदर्शन हुआ, जहां विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के सदस्यों ने घटना के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाया।

ठीक इसी तरह बांसवाड़ा में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।

कोटा में विहिप द्वारा आहूत बंद को बाजार संघों सहित विभिन्न संगठनों का समर्थन मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI Match Prediction: निर्णायक वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगी पाकिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\