देश की खबरें | राजस्थान: सांसदों के निलंबन के विरोध में धरना प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस की अगुवाई में विभिन्न विपक्षी दलों ने शुक्रवार को जयपुर सहित राजस्थान के कई स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया।

जयपुर, 22 दिसंबर संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस की अगुवाई में विभिन्न विपक्षी दलों ने शुक्रवार को जयपुर सहित राजस्थान के कई स्थानों पर धरना-प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में अनुसार राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला कांग्रेस इकाइयों द्वारा 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया गया।

राज्य की राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर कांग्रेस, माकपा सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संवाददाताओं से कहा,‘‘देश में तानाशाह सरकार काम कर रही है.. प्रजातंत्र की हत्या हो रही है.. किसी को बोलने की आजादी नहीं है.. चुने हुये सांसदों को अपनी सुरक्षा की बात उठाने का अधिकार नहीं है।’’

उन्होंने कहा,‘‘देश में जो कानून बन रहे हैं उन्हें बनाने में विपक्ष का कोई योगदान नहीं हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए हमारे (विपक्ष) के सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से बाहर किया गया और उसके बाद में 18 कानून पारित करवाये गए । उसके बाद में अनिश्चित काल के लिये लोकसभा और राज्यसभा स्थगित कर दी गई.. इस देश में यह क्या हो रहा है? यह तानाशाह सरकार नहीं तो और क्या है।’’

इससे पहले डोटासरा ने धरने में कहा कि जनता ने चुनकर जिन लोगों को सत्ता सौंपी है उन लोगों ने संसद के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को केवल इसलिये संसद से निलंबित कर दिया ताकि उन्हें संसद की सुरक्षा पर पूछे गये प्रश्नों का उत्तर न देना पड़े।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के चुने हुये जनप्रतिनिधि केवल संसद में हुई सुरक्षा की चूक की जानकारी प्राप्त करना चाहते थे तथा जानना चाहते थे कि आगे इस प्रकार की चूक नहीं हो उसके लिये भाजपा की केन्द्र सरकार क्या कदम उठा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू