Rajasthan: राजस्थान पुलिस सूदखोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाएगी

राजस्थान पुलिस बिना लाइसेंस ब्याज का धंधा करने वाले सूदखोरों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर रही है. पुलिस आम लोगों को जागरूक करने के साथ शिकायत मिलने पर सूदखोरों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई भी करेगी.

हड़ताल पर गए डॉक्टर (Photo: ANI)

जयपुर, 3 फरवरी : राजस्थान पुलिस बिना लाइसेंस ब्याज का धंधा करने वाले सूदखोरों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर रही है. पुलिस आम लोगों को जागरूक करने के साथ शिकायत मिलने पर सूदखोरों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई भी करेगी. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरडा ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं. आदेश में कहा गया कि राज्य में सूदखोरों एवं ब्याज माफियाओं द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों को उच्च ब्याज दर पर ऋण देकर मनमाना ब्याज वसूल किया जाता है और समय पर रकम नहीं चुका पाने की स्थिति में उन पर भारी-भरकम जुर्माना लगाकर अचल संपत्ति तक हड़पने के प्रयास किये जाते हैं.

मेहरडा ने एक बयान में कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित हुए पीड़ित व्यक्ति या उसके परिजन द्वारा आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. डॉ मेहरडा ने कहा कि सूदखोरों और ब्याज माफियाओं की अवैध गतिविधियों के बारे में मिशन जन जागरण के तहत बनाए व्हाट्सएप ग्रुप्स पर सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों, ग्राम रक्षक और पुलिस मित्रों की बैठकों में आमजन को जागरूक करने के साथ सामाजिक विकास के लिए सरकारी योजनाओं, अनुदान तथा बैंक लोन आदि के बारे में जानकारी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं बैंक कर्मियों के साथ समन्वय कर कैंप आयोजित करवाए जाएंगे. यह भी पढ़ें : Punjab: कांग्रेस सांसद और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को पार्टी ने किया निलंबित

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी आयुक्तालयों, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेंज के अधिकारियों को भेजे गए इस आदेश के अनुसार थाना स्तर पर अवैध साहूकारी का व्यवसाय करने वाले सूदखोरों और ब्याज माफियाओं को चिह्नित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि आमजन की मजबूरियों का फायदा उठाकर मनमाने ब्याज पर ऋण देने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करने के साथ पीड़ित व्यक्ति द्वारा शिकायत मिलते ही उस पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड