देश की खबरें | राजस्थान पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस की एक विशेष टीम ने 30,000 रुपये के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 19 मार्च राजस्थान पुलिस की एक विशेष टीम ने 30,000 रुपये के इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जोधपुर के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी करने का आरोपी जगदीश पिछले तीन साल से गिरफ्तारी से बचा हुआ था। उसे मंगलवार शाम बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना इलाके में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी जगदीश ने अपने वाहनों में मादक पदार्थों की तस्करी शुरू की और उसके खिलाफ 2012 में मामला दर्ज किया गया था, इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और 2018 में वह जेल से रिहा हो गया था। बाद में, उसके भतीजे की मादक पदार्थ के कारण मौत हो गई और उसने तस्करी छोड़ने का फैसला किया।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि आरोपी जगदीश ने कुछ अन्य काम शुरू किया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया, लेकिन वह खुद अपराध की दुनिया से दूर नहीं रह सका और बाद में फिर से मादक पदार्थ की तस्करी करने लगा। तीन साल बाद, वह आंध्र प्रदेश और फिर तमिलनाडु चला गया।

जोधपुर पुलिस की विशेष टीम ने करीब पांच महीने पहले ही उसके बारे में जानकारी जुटाई। टीम के सदस्यों ने कुछ सूचनाओं के आधार पर हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और अन्य शहरों का दौरा किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

इसी बीच, पुलिस टीम को सूचना मिली कि जगदीश अपने रिश्तेदार के संपर्क में है, जिसके बाद उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। उसका पीछा करते हुए टीम ने बाड़मेर के धोरीमन्ना इलाके से जगदीश को पकड़ लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी