देश की खबरें | राजस्थान : शहरों की सरकार चुनने के लिए नामांकन कल से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन प्रमुख शहरों के छह नगर निगमों के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भाजपा में सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। वार्ड पार्षद के लिए बुधवार को लोकसूचना जारी होगी और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 13 अक्तूबर राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित तीन प्रमुख शहरों के छह नगर निगमों के चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भाजपा में सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। वार्ड पार्षद के लिए बुधवार को लोकसूचना जारी होगी और नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इस बीच संभावित उम्मीदवार जहां टिकट के लिए पार्टी के कार्यालयों व पदाधिकारियों के यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं तो पार्टी स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जयपुर, जोधपुर व कोटा के नवगठित दो- दो यानी कुल छह नगर निगमों के 560 वार्ड पार्षद के लिए दो चरणों में चुनाव होना है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार चुनाव के मद्देनजर नंदकिशोर ने पटना साहिब से तो लालू के पुत्र तेज प्रताप ने हसनपुर से भरा नामांकन.

आयोग के प्रवक्ता के अनुसार सदस्य यानी वार्ड पार्षद के लिए 14 अक्तूबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पर्चे 19 अक्तूबर तक दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 20 अक्तूबर को करवाई जाएगी जबकि उम्मीदवार अपना नाम 22 अक्तूबर तक वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव चिन्हों का आवंटन 23 अक्तूबर को करवाया जाएगा, जबकि मतदान 29 अक्टूबर व एक नवंबर को व मतगणना तीन नवंबर को होगी।

एक अधिकारी के अनुसार, जयपुर में नामांकन के दौरान भीड़ नहीं हो व सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे इसके लिए एक जगह पर दस वार्डों के लिए ही नामांकन किया जा सकेगा। इसके तहत जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्डों के उम्मीदवारों के नामांकन के लिए 15 व जयपुर हैरिटेज के तहत नामांकन के लिए 10 स्थान तय किए गए हैं। इन जगहों पर रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

यह भी पढ़े | Uddhav Thackeray Vs Governor BS Koshyari: मंदिर खोलने को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने हिंदुत्व को लेकर महाराष्ट्र के सीएम पर कसा तंज तो उद्धव ठाकरे ने दिया ये जवाब.

वहीं इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए कार्यपालक मजिस्ट्रेट व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राहुल प्रकाश ने मंगलवार को जयपुर शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी। इसके तहत 12 नवंबर तक जयपुर आयुक्तालय क्षेत्र में बिना अनुमति के जुलूस, प्रदर्शन और अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक रहेगी।

उधर सत्तारूढ़ कांग्रेस व मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने इन चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने छह चुनाव आयोजन समितियों का गठन किया है और काजी निजामुद्दीन को नगर निगम चुनाव के लिए एआईसीसी समन्वयक बनाया गया है। वहीं भाजपा ने जयपुर में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जोधपुर में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी तथा कोटा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को समन्वयक बनाया है। इसके अलावा प्रभारी व सहप्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इन शहरों में निगमों के पुनर्गठन के बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं। तीनों शहरों में कुल मिलाकर 35.97 लाख मतदाता हैं। आयोग का कहना है कि चुनाव केंद्र, राज्य सरकार, चिकित्सा विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी प्रोटोकॉल के अनुसार ही होंगे। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मतदान की अवधि एक घंटे बढाई गयी है और अब सुबह 7.30 से 5.30 बजे तक मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\