Rajasthan: मंत्री दिलावर के ‘डीएनए टेस्ट’ वाले बयान के विरोध में खून का नमूना लेकर पहुंचे सांसद रोत

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासियों के डीएनए की जांच संबंधी बयान के विरोध में बांसवाड़ा के नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार रोत शनिवार को अपने समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे और पुलिस को अपने खून का नमूना सौंपा.

Madan Dilawar | Credit- X

जयपुर, 29 जून : राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदिवासियों के डीएनए की जांच संबंधी बयान के विरोध में बांसवाड़ा के नवनिर्वाचित सांसद राजकुमार रोत शनिवार को अपने समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे और पुलिस को अपने खून का नमूना सौंपा. भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सांसद रोत अपने समर्थकों के साथ अपने ‘खून का नमूना’ लेकर मंत्री दिलावर के आवास की ओर विरोध प्रदर्शन करने के लिए जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया.

इसके बाद रोत अपने समर्थकों के साथ यहां अमर जवान ज्योति पहुंचे. इस दौरान गंगापुर से कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा समेत कई नेता मौजूद थे, जिन्होंने दिलावर के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस ने खून के नमूने एकत्र किये, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और वापस लौट गए. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं से नेतृत्व के मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचने को कहा

रोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मामला यहां दबने वाला नहीं है. यह मामला विधानसभा में उठाया जाएगा. मैं संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सामने भी यह मुद्दा उठाऊंगा. अगर यहां खून का नमूना नहीं लिया गया, तो डीएनए टेस्ट के लिए खून का नमूना संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया जाएगा.’’

दिलावर और बांसवाड़ा के नवनिर्वाचित सांसद रोत के बीच 22 जून को जुबानी जंग छिड़ गई थी. मंत्री ने कथित तौर पर आदिवासी नेता के हिंदू होने या न होने की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट कराने का सुझाव दिया था. हाल में रोत ने कहा था कि वह आदिवासी समुदाय से हैं और हिंदू धर्म सहित संगठित धर्मों से अलग आस्था पद्धति को मानते हैं. इस पर दिलावर ने कहा था,‘‘बीएपी के नेता खुद को हिंदू नहीं मानते हैं तो उनके डीएनए की जांच करा लेंगे.’’

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड