Rajasthan: व्यक्ति ने घरेलू विवाद की वजह से पत्नी के मामा की हत्या की

राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद की वजह से अपनी पत्नी के मामा की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी के घर नहीं लौटने से नाराज था.

Credit-(Twitter-X)

कोटा, 19 जनवरी : राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार तड़के 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद की वजह से अपनी पत्नी के मामा की कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी के घर नहीं लौटने से नाराज था. उसने बताया कि आरोपी की पहचान अजमेर जिले के किशनगढ़ निवासी शहजाद के रूप में हुई है. उसने केशोरायपाटन के कच्ची बस्ती निवासी कल्लू खान (62) पर कथित तौर पर हमला किया और मौके से फरार हो गया.

केशोरायपाटन थाना के क्षेत्र निरीक्षक हंसराज मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, शहजाद और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. महिला गत तीन महीने से केशोरायपाटन में अपने मामा के घर पर रह रही थी, जबकि शहजाद पत्नी पर वापस लौटने का दबाव बना रहा था. मीणा ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब पांच बजे हुई, जब शहजाद उसे वापस लेने के लिए खान के घर पहुंचा. वहां पहुंचने पर खान ने उसे बताया कि उसकी पत्नी वहां नहीं है और कोटा में अपने दूसरे मामा के घर चली गई है. यह भी पढ़ें : दिल्ली उच्च न्यायालय ने डीएनबी पाठ्यक्रम में दाखिला संबंधी याचिका पर एनबीई से पक्ष रखने को कहा

मीणा ने बताया कि जवाब से नाराज होकर और अपनी पत्नी को वहां अनुपस्थित पाकर शहजाद ने खान पर चाकू से कई बार वार किया और मौके से भाग गया. उन्होंने आगे बताया कि खान को 3-4 चोटें आईं, जिनमें पेट में एक घातक चोट भी शामिल है और उन्हें कोटा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. मीणा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Devkrishna Purohit Murder Case: देवकृष्ण पुरोहित हत्या मामले में परिवार का दावा, प्रियंका पुरोहित पति को 'काला' कहकर करती थी अपमान, सुपारी देकर करवाया कत्ल

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड