देश की खबरें | सोशल मीडिया पर फर्जी फॉलोवर और लाइक दिलाने के मामले में राजस्थान का व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर फर्जी ‘फॉलोवर’, ‘लाइक’ और ‘व्यू’ दिलाने के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर राजस्थान के 21 वर्षीय आईटी पेशेवर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 19 सितंबर मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर फर्जी ‘फॉलोवर’, ‘लाइक’ और ‘व्यू’ दिलाने के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर राजस्थान के 21 वर्षीय आईटी पेशेवर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एसआईटी ने जोधपुर निवासी विजय बांठिया को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर शहर लाया गया।

यह भी पढ़े | Uddhav Thackeray Ayodhya Visit: सीएम उद्धव ठाकरे का अयोध्या दौरा, RPI करेगी विरोध.

उन्होंने बताया कि बांठिया कई ऐसे पोर्टल चला रहा था, जो इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी ‘‘फॉलोवर, व्यू, सब्सक्राइबर, लाइक’’ दिलाने का काम करते थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित रूप से ऐसे करीब 9,000 ऑर्डर पूरे किए थे और लाखों फॉलोवर, व्यू और लाइक मुहैया कराए थे। गिरफ्तार किए गए एक अन्य आरोपी काशिफ तनवर के संबंध में जांच के दौरान पुलिस को बांठिया के बारे में पता चला।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का तंज, कहा- बेरोज़गारी की बढ़ती मार, क्योंकि है मोदी सरकार: 19 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसआईटी ने फर्जी फॉलोवर, व्यू और लाइक दिलाने वाले 79 पोार्टल की अब तक पहचान की है।

अधिकारी ने बताया कि बांठिया को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 21 सितंबर तक अपराध शाखा की हिरासत में भेज दिया।

इससे पहले, एसआईटी ने इस मामले के संबंध में बॉलीवुड रैपर बादशाह से भी पूछताछ की थी और डिजिटल मीडिया मार्केटिंग कंपनी क्यूकी के सीओओ और दो कर्मियों के बयान दर्ज किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\