Rajasthan: परिजनों द्वारा शादी का विरोध होने पर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राजस्थान के बूंदी जिले में एक प्रेमी जोड़े ने जातिगत कारणों की वजह से अपनी शादी के विरोध से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Rajasthan Suicide Case: राजस्थान के बूंदी जिले में एक प्रेमी जोड़े ने जातिगत कारणों की वजह से अपनी शादी के विरोध से परेशान होकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना यहां के हिंडोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाके में शनिवार रात को हुई. पुलिस के मुताबिक, देवराज मीणा (24) और प्रियंका मीणा (20) के शव एक पेड़ से लटके मिले थे. यह भी पढ़े: Etawah Suicide Case: परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने पर प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

महिला का शव पेड़ के नीचे एक कुएं से बरामद किया गया था, संभवत: पेड़ की शाखा के टूटने के कारण शव कुंए के पास मिला. हिंडोली थाने के प्रभारी मुकेश मीणा ने कहा कि दोनों ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उनके परिवारों ने उन्हें एक-दूसरे से शादी करने की अनुमति नहीं दी थी. शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया.  पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

इस बीच, एक अलग घटना में कोटा के शिवपुरा के 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी शादीशुदा जिंदगी में परेशानी को लेकर शनिवार को खुदकुशी कर ली.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड