Rajasthan: धौलपुर में बदमाशों ने कांग्रेस कार्यकर्ता को पीटा, मौत

राजस्थान के धौलपुर जिले में कुछ बदमाशों ने कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह की पिटाई कर दी जिससे उनकी इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, कुछ बदमाशों ने युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह को राजाखेड़ा पंचायत समिति के सामने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया.

(Photo Credits ANI)

जयपुर, 13 मार्च : राजस्थान के धौलपुर जिले में कुछ बदमाशों ने कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह की पिटाई कर दी जिससे उनकी इलाज के दौरान अस्‍पताल में मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, कुछ बदमाशों ने युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह को राजाखेड़ा पंचायत समिति के सामने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया. हमले में भूपेंद्र बुरी तरह घायल हो गए और बदमाश मौके से फरार हो गए. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भूपेंद्र को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां बुधवार को उनकी मौत हो गई. मृतक के पिता गजेंद्र सिंह ने 4-5 अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने हमले की निंदा की है. दोनों नेताओं ने सरकार से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. शव को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया गया है. राजाखेड़ा के थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर तीन-चार लोगों ने भूपेंद्र के साथ मारपीट की है तथा मंगलवार शाम भूपेंद्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है. उनके मुताबिक, पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 'एक्स' पर लिखा,'राजस्थान में व्याप्त गुंडाराज ने परिवार के इकलौते चिराग राजस्थान युवा कांग्रेस के साथी भूपेंद्र सिंह राजपूत की जान ले ली, कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं.' यह भी पढ़ें : देहरादून ‘हिट एंड रन’ मामले में शामिल कार पुलिस ने बरामद की

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र की मृत्यु अत्यंत दु:खद है, उनके परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. डोटासरा ने कहा कि न्याय की लड़ाई में पूरी कांग्रेस पार्टी शोकाकुल परिवारजनों के साथ खड़ी है. डोटासरा के अनुसार सरकार दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे. राजाखेड़ा से कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, 'हमारे कांग्रेस परिवार के साथी, युवा नेता भूपेंद्र सिंह राजपूत पर हमला किया गया और उनकी नृशंस हत्या कर दी गई. पूरे प्रदेश में मारपीट, गुंडागर्दी और हत्या अब आम बात हो चुकी है और प्रदेशवासी रोजाना बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर असंतुष्ट हैं. पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए.”

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश