Rajasthan: राजस्थान में गर्मी का प्रकोप शुरू, बाड़मेर में पारा 36 डिग्री के पार

गर्मी ने राजस्थान में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं जहां बाड़मेर जिले में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है.

गर्मी | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

जयपुर, 22 फरवरी : गर्मी ने राजस्थान में अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं जहां बाड़मेर जिले में दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 35.8 डिग्री, जालौर में 35.1 डिग्री, डूंगरपुर में 34.6 डिग्री, सिरोही में 34.2 डिग्री व जोधपुर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसी तरह बूंदी, चित्तौड़गढ़, फलौदी, बीकानेर, चुरू व गंगानगर में भी दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. मौसम केंद्र के मुताबिक सोमवार रात सीकर में न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री व संगरिया में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें : Uttarakhand: चंपावत में बारात से लौट रही एक गाड़ी खाई में गिरी,14 बारातियों की मौत

राज्य में बाकी जगह यह 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. इस बीच, मौसम विभाग ने जोधपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में मंगलवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं/धूलभरी आंधी चलने की संभावना जताई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश