देश की खबरें | राजस्थान : राज्यपाल मिश्र, मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 31 अगस्त राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है।

राज्यपाल मिश्र ने मुखर्जी के निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी नहीं रहे, यह समाचार सुनकर अत्याधिक आघात लगा।’’

यह भी पढ़े | प्रणब मुखर्जी के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया दुःख, बताया एक कुशल राजनेता: 31 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा,‘‘भारत ने एक आदर्श राजनेता खो दिया है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नई दिशा प्रदान करने का प्रयास किया’’

मुख्यमंत्री गहलोत ने मुखर्जी के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया है।

यह भी पढ़े | Ganpati Visarjan 2020: मुंबई पुलिस ने शहर में 35,000 कर्मियों को तैनात किया, 5000 से अधिक सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी.

उन्होंने कहा,‘‘मुखर्जी से मुझे हमेशा मार्गदर्शन मिला। देश के राष्ट्रपति तथा केन्द्र सरकार में वित्त, रक्षा व विदेश सहित अन्य मंत्रालयों में मंत्री के तौर पर राष्ट्र निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान रहा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुखर्जी के निधन से देश ने एक उच्च स्तर का राजनेता व एक विद्वान व्यक्तित्व खो दिया है, उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी शोक प्रकट किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शोक जताते हुए कहा कि मुखर्जी के निधन का समाचार सुनकर मन आहत है। राजे ने कहा,‘‘उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए ना सिर्फ बेहद दुखद है, बल्कि एक युग की समाप्ति है।’’

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी मुखर्जी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत ने अपना एक महान सपूत खो दिया।

नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी ट्वीट कर शोक जताया व नमन किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शोक जताते हुए लिखा,‘‘राष्ट्र ने एक महान विचारक खो दिया है। उनका पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित था। उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुखर्जी के निधन पर शोक जताते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\