Governor Corona Positive: राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में हुए थे शामिल

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. राजभवन ने मिश्र के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की जानकारी शुक्रवार को दी.

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Photo: Twitter)

जयपुर, 14 अप्रैल : राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. राजभवन ने मिश्र के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने की जानकारी शुक्रवार को दी.

राजभवन ने ट्वीट किया, ‘‘राज्यपाल कलराज मिश्र जी कोविड जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए हैं. गत कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोग कृपया अपनी जांच कराएं.’’ इसमें सभी लोगों से सतर्क रहने एवं कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है. हाल में मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे भी संक्रमित पाई गई थीं. यह भी पढ़ें : COVID-19: दिल्ली-महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, राजधानी में 1,527 नए केस, जानें मुंबई का हाल

राजस्थान में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित तीन और मरीजों की मौत हो गई थी और 293 नये मामले सामने आये थे. राज्य में बृहस्पतिवार शाम तक 1,474 संक्रम‍ित उपाचाराधीन थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश