जरुरी जानकारी | राजस्थान सरकार मेहसाणा-बठिंडा गैस पाइपलाइन के साथ औद्योगिक विकास को गति देगी: मीणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार मेहसाणा-बठिंडा गैस पाइपलाइन परियोजना के साथ औद्योगिक विकास को सुविधाजनक बनाने और गति देने की योजना बना रही है। इसके इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

जयपुर, 18 अक्टूबर राजस्थान सरकार मेहसाणा-बठिंडा गैस पाइपलाइन परियोजना के साथ औद्योगिक विकास को सुविधाजनक बनाने और गति देने की योजना बना रही है। इसके इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

मेहसाणा-बठिंडा गैस पाइपलाइन लगभग 1,650 किमी के कुल क्षेत्रफल में फैली हुई है। गैस पाइपलाइन गुजरात में 47 किलो मीटर, राजस्थान में 1,334 किमी, हरियाणा के 200 किमी और पंजाब में 66 किलो मीटर गुजर रही है।

राजस्थान के उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि “गैस पाइपलाइन परियोजना के तहत रीको ने सिरेमिक, ग्लास, मेटल कास्टिंग, टेक्सटाइल जैसे उद्योगों की 14 श्रेणियों की पहचान की है। इसके कारण विभाग ने राज्य में कुछ सिरेमिक संकुल पहले ही विकसित कर लिए हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए, हम अब और अधिक औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने की योजना बना रहे हैं। इससे प्राकृतिक गैस का उपयोग करने वाले उद्योगों में निवेश बढ़ने की उम्मीद है।”

मीणा ने कहा कि राज्य के अलवर और आसपास के जिले में प्राकृतिक गैस उपलब्ध है। जिसके चलते बारां, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा जिले भी नेटवर्क से जुड़े थे।

उन्होंने एक बयान में बताया कि मेहसाणा बठिंडा गैस पाइपलाइन के अंतर्गत सिरोही, जालोर, पाली, बाड़मेर, अजमेर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, चुरू और हनुमानगढ़ शामिल हैं। इस पाइपलाइन के माध्यम से जिला स्तरीय वितरण के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्रों और संबंधित उद्योगों को गैस उपलब्ध कराया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू