देश की खबरें | ‘मीना’ और ‘मीणा’ के मुद्दे पर एक बार फिर केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी राजस्थान सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार "मीना " व "मीणा " के विवाद को खत्म करने के लिए एक बार फिर केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी और उससे आग्रह करेगी कि "मीना " और "मीणा " को एक ही मानकर इस विवाद को समाप्त किया जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 21 अक्टूबर राजस्थान सरकार "मीना " व "मीणा " के विवाद को खत्म करने के लिए एक बार फिर केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी और उससे आग्रह करेगी कि "मीना " और "मीणा " को एक ही मानकर इस विवाद को समाप्त किया जाए।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निकाली गयी एक रिक्ति का जिक्र करते हुए बुधवार को यह बात कही।

यह भी पढ़े | असम में आज कोरोना के 701 नए केस मिले, राज्य में कुल केसों की संख्या 202774 पहुंची: 21 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने ट्वीट किया, "संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में कंपनी प्रॉसीक्यूटर के पद पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें मीना जाति वाले अभ्यर्थियों को अनुसूचित जनजाति का मानकर आरक्षण के लाभ के लिये पात्र माना गया है, जबकि मीणा उपनाम वाले अभ्यर्थियों को पात्र नहीं माना गया है। "

गहलोत के अनुसार, राजस्थान में मीना/मीणा दोनों उपनाम वाले लोगों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किये जाते रहे हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra: पालघर लिंचिंग मामले में 208 नए आरोपी नामित, CID ने 50 को दबोचा.

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि "मीना " और "मीणा " के मुद्दे पर माननीय उच्च न्यायालय में भी कई रिट याचिकाएं दायर की गईं हैं जिस पर राजस्थान सरकार की ओर से मुख्य सचिव ने न्यायालय में शपथ पत्र देकर स्पष्ट किया है कि मीना/मीणा दोनों एक ही जाति है। इनमें केवल वर्तनी का अंतर है।

उन्होंने लिखा है कि राजस्थान सरकार ने मीना/मीणा विवाद के संदर्भ में राज्य सरकार की स्थिति साफ करते हुये केंद्र सरकार द्वारा स्पष्टीकरण जारी करने के लिये 2018 में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय को पत्र लिखा था जिसका केंद्र सरकार ने अभी तक जवाब नहीं दिया है।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान सरकार ‘मीना’ और ‘मीणा’ को एक ही मानकर इस विवाद को खत्म करने के लिये फिर से केंद्र सरकार को पत्र लिखेगी।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड