जरुरी जानकारी | राजस्थान सरकार ने खनन क्षेत्र के लिये डीजल पर वैट घटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने प्रदेश में खनन क्षेत्र के लिए हाईस्पीड डीजल की वैट दर कम करने का निर्णय लिया है।

जयपुर, 14 जून राजस्थान सरकार ने प्रदेश में खनन क्षेत्र के लिए हाईस्पीड डीजल की वैट दर कम करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खनन क्षेत्र के कारोबार को राहत देने के उद्देश्य से सस्ता डीजल उपलब्ध कराने संबंधी अधिसूचना के मसौदे को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक वक्तव्य में यह कहा गया है।

राज्य के वित्त विभाग के प्रस्ताव के अनुसार पड़ौसी राज्यों में डीजल सस्ता होने के कारण व्यवसायिक गतिविधियों के लिये राज्य के बाहर से थोक में डीजल की खरीदारी की जाती है।

इससे पहले राज्य स्थित विनिर्माण क्षेत्र के उद्योगों के लिये डीजल खरीदने पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में रियायत दी गई है।

इसी दिशा में कदम उठाते हुये खनन उद्योग को भी घटी दर पर वैट का लाभ दिया गया है। खनन उद्योग राज्य स्थित तेल कंपनियों से वैट की घटी दर पर थोक में डीजल की खरीदारी कर सकता है।

इस निर्णय से प्रदेश में खनन क्षेत्र को राजस्थान में ही सस्ती दर पर डीजल खरीद का लाभ मिलेगा और राज्य सरकार को 108.84 करोड़ रूपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\