देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं : शेखावत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार को भ्रष्टतम बताते हुए शनिवार को कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं।
जयपुर, 20 मई केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान सरकार को भ्रष्टतम बताते हुए शनिवार को कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं।
साथ ही केन्द्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आज राजस्थान में जो जी-पे (गूगल-पे) है, वह गहलोत-पे बन गया है।’’
नागौर के लाडनूं में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे शेखावत ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत की।
जयपुर में सचिवालय के करीब योजना भवन में ढाई करोड़ रुपये नकद और एक किलोग्राम सोना मिलने पर केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, ‘‘निरंतर हम यह कहते रहे हैं कि मौजूदा गहलोत सरकार इस लोकतांत्रिक भारत के इतिहास की सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार है।’’
उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), आयकर विभाग को सूचित करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं कि जो धन राशि बतायी जा रही है, और जो बरामद हुई है उसमें भी बहुत बड़ा अंतर है।
जयपुर शहर के किशनपोल क्षेत्र में हिंदुओं के पलायन संबंधी पोस्टर लगने पर शेखावत ने कहा कि ऐसी परिस्थितियां राजस्थान में अनेक क्षेत्रों में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)