देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने क्षमा योजनाओं की समयावधि 31 दिसम्बर तक बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने राजस्व बकाया के पुराने प्रकरणों के शीघ्र समाधान और हितधारकों को राहत देने के लिए एमनेस्टी (क्षमा) योजनाओं की समयावधि बढ़ा कर दिसम्बर तक कर दी है।

जयपुर, चार सितम्बर राजस्थान सरकार ने राजस्व बकाया के पुराने प्रकरणों के शीघ्र समाधान और हितधारकों को राहत देने के लिए एमनेस्टी (क्षमा) योजनाओं की समयावधि बढ़ा कर दिसम्बर तक कर दी है।

अब 31 दिसम्बर, 2023 तक बकाया राशि जमा कराने पर नियमानुसार ब्याज और जुर्माना में छूट मिलती रहेगी। इससे राज्य सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने समस्त हितधारकों के व्यापक हितों के दृष्टिगत एमनेस्टी योजनाओं की अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

एक सरकारी बयान के अनुसार इस स्वीकृति से वेट एमनेस्टी स्कीम, स्टाम्प ड्यूटी एमनेस्टी, ट्रांसपोर्ट एमनेस्टी, आबकारी एमनेस्टी, रीको एमनेस्टी, खनन संबंधी एमनेस्टी, ऊर्जा संबंधी एमनेस्टी, जीएसटी एमनेस्टी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की एमनेस्टी योजना की समयावधि को 31 दिसम्बर तक बढ़ाया गया है। इन एमनेस्टी योजनाओं के अंतर्गत बकाया राशि के भुगतान पर ब्याज एवं शास्ति आदि में भारी छूट दी जा रही है।

उल्लेखनीय है कि एमनेस्टी योजनाओं में से वेट एमनेस्टी स्कीम, स्टाम्प ड्यूटी एमनेस्टी, ट्रांसपोर्ट एमनेस्टी, आबकारी एमनेस्टी, रीको एमनेस्टी, खनन संबंधी एमनेस्टी एवं ऊर्जा संबंधी एमनेस्टी की अवधि 30 सितम्बर, 2023 को समाप्त हो रही है। जीएसटी एमनेस्टी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की एमनेस्टी योजना की अवधि 31 मार्च, 2023 को समाप्त हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\