देश की खबरें | राजस्थान : जेके लोन अस्पताल के एसी डक्ट लाइन में आग लगी, बच्चों को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जेके लोन अस्पताल में 'एसी डक्ट लाइन' में सोमवार रात आग लगने के बाद लगभग 30 बच्चों को अन्य वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 18 जुलाई जेके लोन अस्पताल में 'एसी डक्ट लाइन' में सोमवार रात आग लगने के बाद लगभग 30 बच्चों को अन्य वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

यह घटना सोमवार रात को हुई जब अस्पताल के कर्मचारियों ने दो वार्डों की एसी डक्ट लाइन से धुआं निकलते देखा, जहां बच्चे भर्ती थे। अग्निशमन अधिकारियों को सतर्क किया गया हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया।

अधीक्षक डॉ. कैलाश मीना ने कहा, "दो वार्डों की एसी डक्ट लाइन से धुआं निकलते देख रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ सतर्क हो गए। तुरंत, दोनों वार्डों से 30 बच्चों को स्थानांतरित कर दिया गया।"

उन्होंने कहा कि अस्पताल के कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से खुद ही आग पर काबू पा लिया। धुआं देख दोनों वार्डों की बिजली और ऑक्सीजन आपूर्ति भी रोक दी गई।

डॉ. मीना ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई जाएगी, क्योंकि वार्ड का निर्माण हाल ही में हुआ है। ‘‘खामियां पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू