Rajasthan: अधिशासी अभियंता 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पाली में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के एक अधिशासी अभियंता को मंगलवार को 13 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जयपुर, 12 अप्रैल : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पाली में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के एक अधिशासी अभियंता को मंगलवार को 13 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने यहां एक बयान में कहा कि एसीबी की टीम ने अधिशासी अभियंता यज्ञदत्त विदुवा को गिरफ्तार किया है. उनके आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी ली जा रही है.

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसकी कम्पनी द्वारा किये जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ ब्यावर-गोमती खंड में पैकेज दो के तहत 188 करोड़ 44 लाख रुपये के कार्यों को निर्बाध रूप से चलने देने तथा 75 लाख रुपये की हस्तलिखित रसीद जारी करने के एवज में आरोपी अधिशासी अभियंता 13 लाख रुपये की रिश्वत मांगकर उन्हें परेशान कर रहा है. इसी काम के लिये आरोपी उनसे पहले ही रिश्वत के तौर पर एप्पल का लैपटॉप ले चुका है. यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल सीएम ने पीड़िता को किया शर्मसार और आरोपियों का किया बचाव: भाजपा

एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर मंगलवार को आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और विदुवा को शिकायतकर्ता से 13 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से वह लैपटॉप भी बरामद कर लिया गया है जो उसने कथित तौर पर रिश्वत के रूप में लिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश